जालौन। रात को ड्यूटी के दौरान छुट्टी न देने पर होमगार्ड ने अपने साथी सिपाही के साथ बदसलूकी कर दी। पुलिसकर्मी की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पीआरबी 3631 पर होमगार्ड के साथ सोमवार की रात एक सिपाही की ड्यूटी लगी थी। पीआरबी बाइक रात करीब पौने नौ बजे चुर्खी रोड पर छंदा छाया गेस्ट हाउस के पास थी। इसी दौरान होमगार्ड मुकेश ने पीआरबी के सिपाही घर जाने के लिए अवकाश मांगा। अवकाश न देने से नाराज होमगार्ड ने पुलिस कांस्टेबल निखिल के साथ बदसलूकी कर दी और जबरन अवकाश देने का दबाव बनाया।
होमगार्ड द्वारा अनैतिक दबाव बनाकर ड्यूटी के दौरान अवकाश लेने और अवकाश न देने पर बदसलूकी करने के मामले की शिकायत पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने अपने अधिकारों से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत सीओ सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।