सिरसाकलार। मनरेगा में काम करते वक्त मजदूर को हार्ट अटैक पड़ गया। हालत बिगड़ने पर साथी मजदूर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार शशिवेंद्र द्विवेदी भी गांव पहुंचे और परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि गुरुवार की सुबह जय सिंहपुर निवासी रामबाबू (53) की गांव मे ही मनरेगा के तहत काम करते समय अचानक हालत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द होने लगा। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रामबाबू को लेकर जालौन अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे झांसी रेफर किया गया पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रामबाबू के पास मात्र आधा बीघा जमीन थी। परिवार में दो लड़के विजय (24), अमित (20) व बेटी चाँदनी (18) जिसकी शादी हो गई है। पत्नी बिशना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान वालेश कुमार का कहना ही कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। बीडीओ कुठौंद संदीप कुमार यादव भी मजदूर के घर पहुंचे और परिजनों को उचित मदद का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।