फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख की लागत से बनने वाले मार्केट का शिलान्यास

विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय मार्केट का शिलान्यास से पहले पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने रविवार को आदर्श नगर पंचायत की ओर से 55 लाख की लागत से बनने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए हितकारी योजनाओं संचालित कर रही है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास योजना, शौचालय आदि का लाभ जन जन तक पहुंचाया जा रहा हैं। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था सरकार ने की। महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने चेयरमैन शैलेंद्र सिंह की सराहना की। इससे पहले चेयरमैन ने राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया तथा स्मृति चिन्ह देकर दिया। इस दौरान रविकांत द्विवेदी, ईओ राजीव कुमार, गिरीश अवस्थी, अभिमन्यु सिंह डिंपल, शीतल सिंह सेंगर, अवध शर्मा, रामप्रकाश निषाद, विजय द्विवेदी, ब्रजेश कठिल आदि ने विचार रखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें