फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग पंचमी पर खेली गई फूलों की होली

विज्ञापन
कालपी में कार्यक्रम में रंग पंचमी मौजूद बच्चे व महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। रंग पंचमी के अवसर पर सखी मंडल द्वारा होली उत्सव का कार्यक्रम श्याम पैलेस में धूमधाम के साथ हुआ। जिसमें महिलाएं एक दूसरे के गुलाल लगाकर गले मिलीं। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही भक्तों ने भगवान के साथ फूलों की होली खेलकर जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तीन बजे रंगपंचमी के अवसर पर सखी महिला मंडल कालपी द्वारा होली उत्सव श्याम पैलेस में धूमधाम के साथ मनाया गया। सबसे पहले लोगों ने भगवान राधे कृष्ण के साथ फूलों व गुलाल की होली खेलते हुए जमकर भक्ति गीतों पर डांस किया। इस दौरान सभी मौजूद सखियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर गले मिली तथा कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता जीतने वाले महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे जैसे गानों में सखी मंडल की महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कमलेश मेहरोत्रा, डा. सीमा मेहरोत्रा, ममता धवन, सुमन गुप्ता, मीनू खत्री, वनिता महैर, नीतू मिश्रा, अपेक्षा गुप्ता, सोनम खत्री, तृप्ति गुप्ता, कृष्णा शुक्ला, शिखा गुप्ता, मोनिका शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कालपी में सखी मंडल द्वारा रंग पंचमी मनाती महिलाएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें