फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भूतेश्वर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति टूटने पर हिंदूवादियों ने सड़क जाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पीपल के नीचे स्थापित हनुमानजी की मूर्ति मंगलवार को बंदरों ने गिरा दी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। दर्शन के लिए गए भक्तों ने जब मूर्ति टूटी पड़ी देखी तो वह आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शाम को फिर हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा किया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
बता दें कि पिछले दिनों चंदकुआं स्थित सुप्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रखी हनुमानजी की मूर्ति चोरी हो गई थी जिसकी तहरीर मंदिर प्रबंधन से जुड़े अनूप अग्रवाल ने पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने बवाल की आशंका को देखते हुए मंदिर प्रबंधन को दूसरी मूर्ति रखने की सलाह दी थी। इसके बाद पुलिस के दबाव में आए मंदिर प्रबंधन ने आनन-फानन दूसरी मूर्ति मंगाकर वहां रखवा दी थी। जिसे मंगलवार को बंदरों ने गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति टूटी देख गुस्साए तमाम भक्त वहां जमा हो गए और हंगामा काटने लगे। सूचना पर सुरही चौकी प्रभारी शिवशंकर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद शाम को फिर हिंदू संगठन एकजुट हो गए और जाम लगा दिया। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम अंगद सिंह यादव, सीओ रामसिंह यादव, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक आदि मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने के बाद खंडित मूर्ति के साथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी कोतवाली उठा ले गए। पुलिस ने जब जाम लगाए लोगों को जेल भेजने की धमकी दी तो भीड़ इधर उधर हो गई। सीओ रामसिंह ने कोतवाली पुलिस को दो दिन में चोरी गई मूर्ति बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें