उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन के पेंटो में बाज पक्षी फंसने से ट्रेन अचानक खड़ी हो गई। ट्रेन करीब 18 मिनट खड़ी रही। जब कर्मचारियों ने पेंटो में फंसे बाज को निकाला, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
झांसी कानपुर रेलमार्ग के झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन नंबर 01813 मंगलवार को सुबह 11:21 पर खड़ी हुई। जैसे ही ट्रेन के रवाना होने के संकेत होते ही ट्रेन आगे रवाना हुई थी कि स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी ने पेंटो में फंसे बाज पक्षी को देख लिया। और वाकीटाकी से चालक को बताकर ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन अचानक रुकते ही यात्रियों में खलबली मच गया।
यात्री ट्रेन के बाहर उतारकर देखने लगे। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे टीआरडी विभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार ने पेंटो में फंसे बाज को निकाला। इसके चलते ट्रेन 11:22 से 11:41 बजे 18 मिनट तक अतिरिक्त खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं मौके परआरपीएफ जीआरपी सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे ताकि किसी तरह का हंगामा न हो।