फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोकशी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम कुदरा में 11 जनवरी को हुई गोकशी की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठनों ने घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने आरोप लगाया कि गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने तथा पूरे नेटवर्क की जांच कराने की मांग की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पटेल, निर्मल गोस्वामी, संतोष तिवारी, प्रभात उदैनिया, सतेंद्र गुर्जर, कृष्ण प्रताप, सुमित अग्रवाल, गौरव आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें