एट। मंडी गेट के सामने हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर किशोरी झुलस गई। शोरगुल सुन पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नगर के मंडी गेट के सामने 11 हजार की हाइटेंशन लाइन निकली है। शुक्रवार की शाम जीरू की 16 वर्षीय पुत्री सुमन डेरा में बैठकर खाना खा रही थी। तभी स्पार्किंग के साथ एचटी लाइन टूटकर नीचे गिरी। लाइन की चपेट में आने से किशोरी झुलस गई। (संवाद)