जालौन जिले के आटा गांव में स्थित शिव मंदिर के पास बने मकान की साफ सफाई करते समय वहां एक कंकाल निकला। इस पर खुदाई कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर जाकर कंकाल देखा।
उपनिरीक्षक सतपाल यादव का कहना है कि कंकाल किसी जानवर का लग रहा है, जांच की जा रही है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे यह पता चल सके कि नर कंकाल है या फिर किसी जानवर का।