फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोतवाल के मोबाइल, कोतवाली से अटैच किए गए हाईटेक कैमरे

Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पिछले कई महीनों पहले कस्बे के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने हाईटेक कैमरे लगवाए थे पर तकनीकी दिक्कत होने के कारण कैमरे काम नहीं कर रहे थे। अब इन कैमरों को सुधारकर कोतवाली व कोतवाल के मोबाइल से अटैच किया गया है। जिससे कैमरों से कस्बे के चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहा मारकंडेश्वर तिराहा व पंचानन चौराहे पर पुलिस ने हाईटेक कैमरे लगवाए थे। जिससे कस्बे के चौराहों पर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके लेकिन कुछ दिनों से कैमरे तकनीकी दिक्कत आने से काम नहीं कर रहे थे।
एक फरवरी को अमर उजाला ने कैमरों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान पुलिस के आलाधिकारियों ने लिया और तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। सीओ डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी के निर्देश पर कोतवाल अरुण कुमार राय ने मंगलवार को कस्बे के मारकंडेश्वर तिराहे व पंचानन चौराहें पर लगे पुलिस के हाईटेक कैमरों को दुरुस्त कराने का काम शुरु कर दिया और अब इन कैमरों को कोतवाली व कोतवाल के मोबाइल से अटैच किया जा रहा है। जिससें चौराहों पर अब पुलिस चौबीस घंटे तीसरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें