फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, नौ घायल

Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट (जालौन)। झांसी जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चीख पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोगों ने बस में सवार सभी 20 लोगों को बाहर निकाला। गंभीर घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बस स्टैंड उरई से रोडवेज की बस सवारी लेकर शनिवार को झांसी जा रही थी, शनिवार की सुबह एट थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। जिससे बस में सवार कानपुर निवासी सुमन (55), अनुपमा (30) रिया (10) अहमदाबाद निवासी अब्दुल गफ्फार (60) शांहजहा बेबी (58), सुल्तानपुर निवासी गंगादीन प्रजापति (40), झांसी निवासी बलवीर सिंह (45), गंगा (33), अशोक (50) आदि घायल हो गए। पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरे बस से रवाना किया गया। एआरएम दुर्गाशंकर का कहना है कि बस पलटने के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें