फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ट्रैक्टर मदरालालपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई और पति व उसक ा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया है।    कदौरा थाना क्षेत्र के गांव इकौना निवासी राजेंद्र कुमार (35) अपनी पत्नी श्यामा देवी(32) व गांव के ही युवक चुनुबाद के साथ ट्रैक्टर से अपनी ससुराल मदरालालपुर जा रहे थे। मदरालालपुर गांव से पांच मीटर दूरी पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर महिला श्यामा की मौत हो गई जबकि पति व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणाें ने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें