उरई (जालौन)। ट्रैक्टर मदरालालपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई और पति व उसक ा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया है। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव इकौना निवासी राजेंद्र कुमार (35) अपनी पत्नी श्यामा देवी(32) व गांव के ही युवक चुनुबाद के साथ ट्रैक्टर से अपनी ससुराल मदरालालपुर जा रहे थे। मदरालालपुर गांव से पांच मीटर दूरी पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर महिला श्यामा की मौत हो गई जबकि पति व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणाें ने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।