फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रत्येक तहसील के 40 गांवों में होगा, ड्रोन से घरौनी का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत प्रत्येक तहसील के 40 गांवों का हवाई सर्वे कर घरौनी तैयार की जाएगी। इसमें मकान के स्वामित्व की पूरी जानकारी ऑनलाइन तहसील से मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने 31 अगस्त तक गांवों का सर्वे पूरा कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं। स्वामित्व योजना की शुरुआत एक माह पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत उरई व जालौन के कुछ गांवों में हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दे कि गांवों में बने मकानों का कोई सरकारी कागजात न होने व उनके परिवार में आपसी बंटवारा न होने से आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही घरों व खाली प्लाटों का कोई सरकारी रिकार्ड न होने से गांव के कुछ दबंग खाली जमीनों पर कब्जा कर ले है। ग्राम स्तर पर आने वाली इन समस्याओं को शासन ने गंभीरता से लेते हुए स्वामित्व योजना शुरू की है। इस योजना में ग्राम पंचायतों में बने सभी घरों का खतौनी जैसे ही कागज (घरौनी) बनाए जाएंगे। जिससे कि किसान किसी भी तहसील में पहुंचकर एक क्लिक से अपने मकान के कागज निकल ले।
उरई व जालौन में सफल रही योजना
घरौनी बनाने के लिए इस योजना को जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले माह शुरू किया गया था। जिसमें सिर्फ उरई तहसील व जालौन तहसील के पांच पांच गांवों को चिह्नित कर उनका सर्वे किया गया था। योजना की सफलता के बाद अब इसे पूरे जिले में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें