फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारों को चिह्नित कर पहुंचा रहे हैं मदद

विज्ञापन
राहत सामग्री देते लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने को राजनीतिक दलों के साथ साथ समाजसेवी संगठन भी आगे आ रहे हैं। कुछ लोग बिना किसी संगठन के भी मदद कर रहे हैं। परिवारों को चिह्नित कर उनके पास पहुंचकर मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सपाइयों संग ग्राम चौरसी गांव की नदी किनारे रहने वाले जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान सत्यप्रकाश, उमेश बाल्मीकि, क्रिस्टोफर, नीरज पोल, राजदीप पारोचे, सत्येंद्र सिंह, यूनिस, विशाल, श्रेया, मनोज, सोमदत्त खरे, सागर, लल्ला वर्मा कुंवर सिंह मौजूद रहे।
इसी तरह शिवशंकर योग समिति की ओर से भी सब्जी विक्रेताओं को उनकी ठिलिया पर जाकर मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए। इसमें दीपू त्रिपाठी, उमेश दीक्षित, नीलू, पिंटू, शिवशंकर, विजय, पुनीत, जीतू याज्ञिक, सालिम मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सिद्धि विनायक कालेज की ओर से प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्राचार्य संजीव जाटव, ओमपाल, मनोज राजा, प्रदीप महतवानी आदि ने जिला अस्पताल में मरीजों व लहारियापुरवा स्थित रैन बसेरे में लोगों को फल वितरित किए। इसी तरह रामकुंड के पीेछे वाली बस्ती में बीस लोगों को डा. अनुरागी, कैलाश, अवनीश आदि ने फल, बिस्कुट, साबुन आदि वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें