ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सदर विधायक।
- फोटो : ORAI
उरई। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपनी विधानसभा में बुंदेलखंड विकास निधि से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पानी, बिजली की समस्या से भी अवगत कराया। इस बीच विधायक ने ग्राम कमतरी, जखोली, विरगुवा, खुर्द, बसोब व बड़ा गांव में जाकर सड़कों का लोकार्पण भी किया। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों को साथ लेकर घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विधायक ने कहा कि गर्मी से पहले पानी का संकट भी समाप्त करा दिया जाएगा। पानी के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील कांत तिवारी, हरीश्चंद्र सिरोठिया, अशोक सोनी, मंडल महामंत्री टिंकू राजपूत, अजय राठौर, शिवम गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, भरत राजपूत आदि मौजूद रहे।