फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेंगू के पांच नए केस आए, संख्या 77 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पांच और मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। मौसम के कारण मरीज बढ़ रहे है। जहां मरीज मिल रहे है, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नया पटेलनगर निवासी आदित्य (17), तुलसीनगर निवासी पीयूष (15), विवेक (22), माधौगढ़ निवासी काजल (8), मदारीपुर निवासी जयंती (29) की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि इस महीने डेंगू का प्रकोप ज्यादा रहता है। जहां भी डेंगू पीड़ित मिल रहे है, वहां विभागीय टीमें निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं। डेंगू का कूलर व अन्य स्थानों पर जमे पानी में लार्वा मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किया रहा है। डेंगू मरीजों के परिवार और आसपास के लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें