फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के न्द्र पर गंदगी देख बिफरे एसीएमओ, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मंगलवार को एसीएमओ एसडी चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया तो वहीं तीन दर्जन महिलाओं की नसबंदी भी की। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष के पास फैली गंदगी देख कर उन्होंने चिकित्साधिकारियों की फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी पहुंचे एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया और उपस्थित स्टॉफ से रजिस्टर का सत्यापन किया। इसके बाद उन्होंने दवा कक्ष, स्टोर रूम, इमरजेंसी वार्ड, लैब रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। वहीं प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरा आसपास गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मौके पर नसबन्दी डॉक्टर के न होने पर उन्होंने 38 महिलाओं की नसबंदी की और ओपीडी में बैठ मरीजों को भी देखा। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर अशोक चक्र, डॉ. प्रतिज्ञा प्रणामी, ममता, रागनी, अनीस अभिषेक दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें