फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीएचसी सिरसाकलार में फार्मासिस्ट के हवाले रहा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ कालपी। जिले के 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 18 डॉक्टरों, 114 पैरामेडिकल स्टाफ ने 476 पुरुष, 394 महिला व 141 बच्चों सहित 1011 रोगियों का परीक्षण किया। पीएचसी सिरसाकलार में स्वास्थ्य मेला फार्मासिस्ट के हवाले रहा।
विज्ञापन

मेले में 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 49 बुखार पीड़ित रोगियों में 10 की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 10 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। 36 गर्भवती का परीक्षण किया गया। चार मरीजों का उच्च सेंटर रेफर किया गया। 179 लिवर संबंधी, 54 सांस संबंधी, 64 डायबिटीज के रोगी देखे गए। सबसे अधिक 177 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी देखे गए। 27 उच्च रक्तचाप देखे गए।
कालपी संवाद के अनुसार पीएचसी उदनपुरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 68 मरीजों का इलाज करके लोगों को बरसात से भीगने तथा गंदगी से बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। डॉ रंजना सिंह व डॉ. सोनू गौतम की मौजूदगी में हुए स्वास्थ्य मेले में मरीजों को परिवार कल्याण कार्यक्रमों व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वर्तमान समय में खुजली, त्वचा रोग,उल्टी, दस्त एवं पेट रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी लोग ताजा भोजन ग्रहण करें। बीमारी के लक्षण उत्पन्न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयों का इस्तेमाल करें। चीफ फार्मासिस्ट राकेश बघेल ने बताया कि मेले में 30 पुरुष, 25 महिला व 13 बच्चों का इलाज किया गया है। शालिनी सिंह,नीरज पाल, हिमांशु दीक्षित, शालिनी बाजपेई आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
फार्मासिस्ट ने देखे 45 मरीज
सिरसा कलार। सिरसाकलार पीएचसी में आरोग्य मेला फार्मासिस्ट के सहारे आयोजित हुआ। 43 मरीजों को देखा गया। पीएचसी पर कई सालों से कोई डॉक्टर नहीं है। इसके चलते फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह ही आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते है। उन्होंने बताया कि आज 43 मरीजों की बीपी, शुगर आदि जांचें की गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें