फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रसव से पहले बिगड़ी तबीयत, झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
फोटो - 06 मृतका पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच। कांशीराम कॉलोनी निवासी गर्भवती की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव कोंच पहुंचने पर सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनू कुशवाहा की पत्नी पूनम (30) को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। उरई में भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पूनम के शरीर में खून की कमी (एनीमिया) थी, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। यह उसकी दूसरी डिलीवरी थी। इससे पहले जन्मी उसकी बेटी की भी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई थी। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें