फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों के साथ गलियों को भी किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तीन दिवसीय कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार को सरकारी कार्यालयों में नगर पालिका की टीम ने सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिला जजी, कलेक्ट्रेट परिसर जैसे स्थानों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही गलियों में भी नगर पालिका की कर्मचारी मशीनें लेकर पहुंचे और सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर निकायों को विशेष अभियान चलाकर नगरों को सैनिटाइज किया जाना है। इसके चलते उरई, जालौन, कालपी, कोंच नगर पालिकाओं और माधौगढ़, कदौरा, ऊमरी जैसी नगर पंचायतों में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। उरई में जिला जजी के सभी कार्यालयों, सीढ़ियों, अधिवक्ताओं के बस्तों पर, कलेक्ट्रेट परिसर व कार्यालय में कचहरी, कोतवाली परिसर, हवालात, कार्यालय के अलावा कालपी बस स्टैंड से लेकर माहिल तालाब होते बजरिया होकर दलगंजन चौराहे तक, घंटाघर चौराहे से संकटा देवी मंदिर तक सैनिटाइजेशन का काम किया गया। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार व सफाई निरीक्षक अशोक कुमार ने सैनिटाइजेशन के काम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें