फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चुर्खी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरगांव मोड़ के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों उच्च संस्थान रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। नगर के चुर्खी रोड पर उरगांव मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर हालत में उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी अंशु (18) अपने भाई प्रियांशु (15) के साथ बाइक से चुर्खी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऐदलपुर गांव निवासी कमलेश (36) दूसरी बाइक से ऐदलपुर की ओर से लौना जा रहा था। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के पास मोड़ पर दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं। अचानक सामने आए वाहनों को देखकर दोनों बाइक सवार संतुलन नहीं संभाल सके और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें