फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिपाही का कॉलर पकड़ कर अभद्रता की, वीड़ियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो महिलाओं द्वारा सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं सिपाही से गालीगलौज कर एसपी से शिकायत करने की बात कह रही हैं। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के डिप्टीगंज चौकी में तैनात दो सिपाही रामकुंड निवासी पेंटर नाम के एक युवक को चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए पकड़ने पहुंची। तभी उसकी दो बहनें आ गई और भाई को वहां से भगा दिया। जिस पर सिपाही चौकी वापस आ गए। तभी करसान रोड निवासी नसीमा व शमां भी चौकी पहुंच गईं और एक सिपाही का कॉलर पकड़कर गालीगलौज करते हुए अभद्रता की।
वीडियो में महिलाएं सिपाही की शिकायत एसपी से भी करने की बात कह रही हैं। शोर सुनकर चौकी में लोगों की भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मामला एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के संज्ञान में आते ही उन्होंने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। सीओ सिटी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो सिपाही पूछताछ करने के लिए एक व्यक्ति के पास गए थे मगर उनके मुंह बोली बहनों ने उसे भगा दिया और चौकी में आकर सिपाहियों के साथ अभद्रता की। जांच के दौरान जो हकीकत आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें