फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने पर जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
बबलू की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। पत्नी के मायके न आने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हैदरपुरा निवासी मजदूर बबलू (33) पुत्र गोरेलाल की पत्नी माया देवी 15 दिन ने पूर्व अपने मायके ग्राम डहुआ शीतलपुर जिला हमीरपुर गई थी। सोमवार बबलू पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन किसी कारणवश ससुराल वालों से पत्नी को भेजने से मना कर दिया। जिस पर वह मंगलवार को घर आ गया और गुमसुम रहने लगा।
गुरुवार को उसने एक दुकान से जहर खरीदा और दुकान के बाहर आकर खा लिया। दुकानदार ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति के मौत की सूचना पर पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हे भगवान ये क्या हो गया
हे भगवान ये क्या हो गया, अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा, यह कहते हुए बार-बार पत्नी माया देवी उसके शव से लिपट लिपटकर रो रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। बबलू के एक पुत्र जिगर व दो पुत्रियां जानकी व मानवी हैं। जबकि पत्नी आठ माह की गर्भवती भी है।

मृतक के रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें