जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी बाबूलाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की दोपहर उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव स्ट्रेचर पर रखकर बाहर आ गए। जब एंबुलेंस आदि कोई व्यवस्था नहीं दिखी तो परिजन एक ऑटो लेकर आए, लेकिन ऑटो चालक ने शव ले जाने से इंकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद ई-रिक्शा से शव को घर लेकर पहुंचे। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों को इतनी व्यवस्था को करनी चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। (संवाद)