फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्र बंधुओं ने मनाया श्रावणी उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ऐतिहासिक रामलला मंदिर में झूला महोत्सव पर कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुतियां लोगों को लुभा रहीं हैं। शास्त्रीय और सुगम संगीत के जानकारों ने अपने झूला गीतों और भजनों से रामलला सरकार को रिझाया और श्रोताओं को आनंदित किया।
विज्ञापन

रविवार की रात कोंच के गुरुद्वारे रामलला मंदिर में महंत रघुनाथदास के सानिध्य में आयोजित झूला महोत्सव कार्यक्रम में संगीत मर्मज्ञ ग्यासीलाल याज्ञिक ने शानदार प्रस्तुति दी। आकाश राठौर ने काहे तेरी अंखियों में पानी, राधा प्रेम दीवानी, मीरा प्रेम दीवानी की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। तनिश पाठक की राग भूप एक ताल की प्रस्तुति छाई शिव शीश गंग गौरी गुणनाथ गंग काफी सराहनीय रही। इसके अलावा वीरेंद्र त्रिपाठी, सोनू सोनी, गोपालजी आदि की प्रस्तुतियां भी सराही गईं। संचालन रामकृष्ण सिंह परिहार ने किया। तबले पर महेश तथा हारमोनियम पर हरीश याज्ञिक संगत कर रहे थे। पुजारी गोविंददास ने रामलला सरकार की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें