फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उत्कृष्ट कार्य करने में हरसिंगपुर ग्राम प्रधान को दिल्ली में मिला सम्मान

विज्ञापन
फोटो - 26 दिल्ली में सम्मानित ग्राम प्रधान बबली देवी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कुठौंद। महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर हरसिंगपुर ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित, सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन में पूरे देश से पंचायती राज विभाग की नौ थीमों में से किसी एक या एक से अधिक थीमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित 75 सरपंचों के प्रधानों को सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल व विशिष्ट अतिथि जय शाह रहे। इसमें कुठौंद ब्लाक की ग्राम प्रधान बबली देवी को महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। बबली देवी ने बताया कि वह गांव में महिलाओं को रोजगार के साथ साथ उन्हें शिक्षा देने के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं को समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें