घंटाघर चौराहे पर जश्न मनाते व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीवी कालेज के गेट पर सेना के अदम्य साहस पर पटाखे फोड़कर प्रसन्नता जाहिर की। प्रदेश सहमंत्री दिलीप सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई के लिए सेना व सरकार बधाई के पात्र है। इस दौरान राघव श्रीवास्तव, करन प्रजापति, आकाश जादौन, दीपराज द्विवेदी, अंकित मिश्रा, निर्मल तिवारी, अमित, आर्यन राजपूत, उदय, विकास राजपूत ने खुशी जाहिर की। उधर व्यापारियों ने घंटाघर चौराहे पर जश्न मनाया।
इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ, जिलाध्यक्ष तरुण तिवारी, हरिओम वाजपेयी, दयाशंकर यादव, गणेश शंकर त्रिपाठी, विवेक, आकाश परिहार, ब्रजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा ने भी जश्न मनाया। इसमें नीरज दुबे, रामआसरे वर्मा, प्रशांत तिवारी, राहुल कनकने, विक्रम भदौरिया, अमित पिंडारी आदि मौजूद रहे। बजरिया के मुस्लिम इलाके में सलीम, शम्मू अंसारी, शाह आलम, रज्जन, सलमान, जावेद अख्तर, जाहिद अली, अशरफ, आदि ने गोले दागे व मिठाई बांटी।