कदौरा क्षेत्र में फसल का सर्वे करते लेखपाल
- फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद क्षेत्र के ग्राम परौसा हरचंदपुर इटौरा में ओले भी गिरे। जिससे क्षेत्र में हुई अरहर की फसल में नुकसान हुआ है। जिससे किसानों के चेहरे में मायूसी छा गई।
शनिवार को ग्राम दोपहर हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक ओले गिरने लगे, जिससे हरचंदपुर निवासी किसान विजय, शिवनारायण, लालसिंह सहित आधा दर्जन किसानों की 20 बीघा अरहर की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने इसकी सूचना दूरभाष पर एसडीएम कालपी कौशल कुमार को दी। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल मंगल सिंह पाल ने गांव पहुंच कर खेतों का सर्वे किया। लेखपाल ने बताया कि अरहर की फसल में करीब 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है। वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट तहसील में सौंपेंगे।