फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
रामपुरा में बारिश के पानी में पड़े ओले। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। लगातार बदलते मौसम के मिजाज से किसान परेशान है। दो दिन की तेज धूप के बाद शनिवार देर शाम अचानक जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के ओले गिरे। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। हालांकि ओले काफी कम मात्रा में गिरे है, लेकिन फिर भी इस मौसम में ओले गिरने से किसानों को बढ़े नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय अधिकांश क्षेत्र में रबी की फसल पक कर तैयार हो गई है और अगले दो तीन सप्ताह से जिले में कटाई भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में बारिश व ओले किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है। कई दिनों की भीषण सर्दी के बाद से गुरुवार को मौसम साफ हो गया था और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई थी, शाम होते होते रामपुरा क्षेत्र में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें