फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने यमुना में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
नदी में छलांग लगाने वाला किशोर हरिओम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। चिकनपॉक्स की बीमारी से परेशान किशोर ने जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर पुल से उफनाती यमुना में छलांग लगा दी। उसकी बाइक पुल पर ही खड़ी मिली है।
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश जारी है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी शिवस्वरूप का पुत्र हरिओम उर्फ भोलू (17) शुक्रवार सुबह बाइक से यमुना पुल पर पहुंचा। बाइक वहीं खड़ी कर उसने नदी में छलांग लगा दी।
ये देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अखिलेश ने पुलिस फोर्स और गोताखोरों की मदद से किशोर की नदी में काफी तलाश कराई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन से बीमारी से परेशान था। डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकला था। गोताखोर जाल डालकर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें