फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। हेलमेट न लगाना बाइक सवार युवक की मौत का सबब बन गया। झांसी-कानपुर हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के पिरौना कस्बे के पास बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हेलमेट न होने से सिर की चोट युवक की मौत का कारण बन गईं। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर बदहवास परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हेलमेट न होने से युवक के सिर में गंभीर चोट थी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के धनोरा कलां गांव निवासी शिवम (22) सोमवार की सुबह बाइक से अपनी बहन झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़ गांव जा रहा था।
झांसी-कानपुर हाईवे पर पिरौना के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम दो भाई व दो बहनों में बड़ा था।
दूसरे प्रदेश में काम करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था।
युवक की शादी के लिए बातचीत चल रही थी। बेटे की मौत से पिता शंकर दयाल, मां कैलाशी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें