सहायक अध्यापक पद पर चयनित बंदना बुंदेला को सम्मानित करते डीएम
- फोटो : ORAI
उरई। जालौन कॅरियर प्रोग्राम की तीसरी वर्षगांठ रविवार को पुस्तकालय सभागार में मनाई गई। इस दौरान कोचिंग में पढ़कर सफलता हासिल करने वाले पहले बैच के छात्र-छात्राओं और कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कॅरियर कोचिंग में पढ़कर सरकारी नौकरी पाने वाले हेमंत कुमार, प्रवीण त्रिवेदी व वंदना बुंदेला को मुख्य अतिथि डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि जालौन कॅरियर प्रोग्राम जिस उद्देश्य से शुरू किया गया था, वह उसमें सफल हो रहा है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी बच्चों को कॅरियर संबंधी शिक्षा व जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चे लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। सफलता जरूर मिलेगी।
एसडीएम सतेंद्र सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अजय इटौरिया, रमाकांत द्विवेदी, सुनील कुमार, राजेश गुप्ता, पुरुषोत्तम कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोमल कुशवाहा, श्यामवती, अमित, विजय कृष्ण, मनीष पालीवाल, सुयश गुप्ता, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।