फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड विकास निधि से चार गांवों में विकास कार्यों का भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो-21-भूमिपूजन करते विधायक मूलचंद्र निरंजन। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। बुंदेलखंड विकास निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत ग्राम सिंगटोली, मजीठ, ऊमरी नगर एवं बहादुरपुर में प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमि पूजन माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने किया।
विज्ञापन

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बुंदेलखंड विकास निधि के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता शीतल सिंह सेंगर, माटी कला बोर्ड सदस्य नरेंद्र प्रजापति, महेश प्रताप सिंह राजावत, योगेश त्रिपाठी, संतोष प्रजापति, राजकुमार त्रिपाठी, अमर सिंह पाल, डॉ. मनोज तिवारी, शिवकुमार सिंह गौर, नंदन सेंगर, बेटू महंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें