फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गल्ला व्यापारी पर लगाया धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बारदाने के बकाया रुपये मांगने पर गल्ला व्यापारी ने फोन पर गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी अजय कुमार ने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह गल्ला मंडी में बारदाने का काम करता है। उसने गल्ला मंडी के एक व्यापारी को बारदाना दिया था। इसका 1.47 लाख रुपये बकाया था। कई बार मांगने के बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो उसने गल्ला व्यापार संघ में शिकायत की। संघ के कहने पर जब हिसाब मिलाने के लिए उसने गल्ला व्यापारी को फोन किया तो वह गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि वारदाना व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद) उचित कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें