फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जालौन की कुठौंद थाना पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए तस्कर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश से भरा कंटेनर पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर से पुलिस ने बीस सांड़ बरामद हुए। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर सूचना पाकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कुठौंद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौवंश से भरा कंटेनर आ रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कस्बा स्थित नहर कोठी के पास कंटेनर को रोकना चाहा। जिस पर कंटेनर चालक नहीं रुका। पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर पकड़ लिया और तलाशी में 20 सांड़ मिले। पुलिस ने पप्पू उर्फ मुहम्मद खां पुत्र याकूब निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद, नौशाद पुत्र शमशाद निवासी गंगेरु थाना कंधला जिला शामली, इस्लाम पुत्र अबरार निवासी सागरपुर थाना सहाबाद जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौवंश पकड़े जाने की खबर पाकर बजरंग दल के लोग भी थाने पर पहुंच गए और पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा। पुलिस टीम में एसआई रामवीर सिंह, राकेश सिंह, सिपाही रघुवंश प्रताप, प्रदीप चौहान, सुदेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें