हैलीपेड का निरीक्षण करते अधिकारीगण।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के सुढ़ार सालाबाद गांव में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। शनिवार को अधिकारियों ने सुरक्षा बल के साथ व्यवस्था परखने के लिए रिहर्सल भी किया।
एएसपी शकील अहमद ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा में तीन डीएसपी, आठ थानाध्यक्ष, 30 दरोगा, 150 सिपाही और दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। केवल पास धारक लोग ही मंच तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस रिहर्सल कर चुकी है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जालौन। डीएम संदीप कौर व एसपी अशोक त्रिपाठी ने राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम मोइन उल इस्लाम, तहसीलदार सतीश चंद्र वर्मा, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित हैं। राष्ट्रधर्म मासिक, लखनऊ के तत्वावधान में मिलाप चंद्र बेताला मेमोरियल ट्रस्ट, भुवनेश्वर द्वारा दशम् पं. वचनेश त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान माला समारोह का आयोजन ग्राम सालाबाद सुढ़ार में आज होगा। कार्यक्रम आयोजक पवनपुत्र बादल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था एवं हैलीपैड निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।