फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही कांशीराम की मौत की जांच-मौर्य

Fri, 02 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहां कहा कि कांशीराम की मौत स्वाभाविक नहीं थी। इस संदर्भ में पूर्व में भी कई बसपा नेता आवाज उठा चुके हैं। कहा कि अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी और सरकार बनते ही कांशीराम की मौत की जांच कराई जाएगी। एक कार्यक्रम में शामिल होने झांसी जाते समय मौर्य गुरुवार देर
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे शहर के नहर विभाग के सर्किट हाउस में रुके थे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ मंत्रणा की। इसके बाद पत्रकारों से भी रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने बसपा छोड़ी है, तबसे उनके पास कांशीराम केे मौत के कारणों की जांच के लिए कई प्रार्थना पत्र आ चुके हैं। विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की
विज्ञापन


सरकार बनने पर तथ्यात्मक शिकायत मिलने पर उनकी मौत की जांच कराई जाएगी। कहा कि 22 जुलाई को उनके पार्टी छोड़ने से पहले बसपा प्रदेश में पहले नंबर की पार्टी थी। उनके पार्टी छोड़ते ही बसपा में भगदड़ मच गई है और अब वर्तमान में पार्टी प्रदेश मेें तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। कहा कि कांग्रेस का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। इसलिए वह

हताशा का शिकार है। तमाम यात्राएं निकाल व हथकंडे अपनाकर पार्टी को फिर से जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है, पर इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। विधानसभा चुनाव में भाजपा मेें पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता भगवती प्रसाद, जेपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें