फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन लीला सुन श्रोता हुए मगन

Sat, 27 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिवस कथा प्रवक्ता पं. राघवेंद्र मिश्र ने भगवान की बाल लीलाओं, राक्षसों के संहार की कथा सुनाई। उन्होंने गोवर्धन लीला तथा द्वारिकाधीश के विवाहों की आनंददायी कथायें भी सुनाई।
विज्ञापन


इसी मंच के माध्यम से ईमानदारी के लिये दो स्कूली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। गल्ला मंडी में जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दौरान शनिवार को कथा प्रवक्ता पं. राघवेन्द्र मिश्र ने भगवान कृष्ण की अद्भुत बाल लीलाओं

का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने महारास, राक्षसों के संहार आदि की कथाओं के साथ गोवर्धन लीला के  बारे में कहा कि ब्रजवासी इंद्र की पूजा की तैयारियां कर रहे थे। तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पूजा करने के लिये प्रेरित किया और
विज्ञापन


कुपित होकर इंद्र ने प्रलयंकारी वर्षा कर ब्रज वासियों को दंडित करने की ठान ली। तब श्रीकृष्ण ने अंगुली पर गोवर्धन धारण कर ब्रज की रक्षा की। गोवर्धन पूजा के पीछे उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रकृति से हमें अपने दैनंदिन उपभोग की

वस्तुयें मिलती हैं। कथा के अंत में परीक्षित आनंद गुप्ता व उनकी पत्नी ने भागवत जी की आरती उतारी और आज का प्रसाद मजदूर यूनियन द्वारा वितरित कराया गया।

छात्राओं को किया पुरस्कृत
इमानदारी दिखाने पर दो छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इन छात्राओं को विगत दिनों रास्ते में एक बैग मिला था, जिसमें 50 हजार रुपये थे। छात्राओं ने बैग प्रधानाचार्य माधुरी पहारिया को

देते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी थी।  ये पैसा अधिकारी के माध्यम से संबंधित को मिल गया।15 अक्तूूबर को गल्ला व्यापारी दीन मोहम्मद तगादा करके लौट रहे थे। इस दौरान 50 रुपये से भरा उनका थैला गिर गया। स्कूल जा

रही अनुराधा पुत्री विनोदकुमार पटेल तथा साक्षी पटेल पुत्री अमरेंद्र को ये थैला मिल गया जो उन्होंने विद्यालय प्रशासन के पास जमा करा दिया। बाद में एसडीएम संजय कुमार के सामने रुपया व्यापारी को लौटा दिया गया। गल्ला व्यापारी

समिति ने इन छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मिथलेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, नवनीत गुप्ता, ध्रुवप्रताप सिंह, हरीश तिवारी, राजाराम पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें