फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश चट कर रहे फसलें, किसान पहुंच एसडीएम के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। ऊमरी के दो दर्जन से अधिक किसानों ने अन्ना घूम रहे गोवंश से हो रहे नुकसान के संबंध में मंगलवार एसडीएम अंगद सिंह के कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं, गांव प्रधान ने गोशाला संचालन के लिए बजट न होना मुसीबत का कारण बताया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मौजा मजीठ में गन्ना, बाजरा की फसल बोई गई है। मजीठ गोशाला के गोवंश फसलों को चट कर रहे हैं। प्रधान मंजीत दोहरे का कहना है कि गोशाला संचालन के लिए धन न होने के कारण गोवंश को वहां स्थायी रूप से नहीं रखा जा सकता।
एसडीएम ने बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी को जांच सौंप दी है। ऊमरी निवासी किसान रामू सेंगर, कौशलेेंद्र सिंह, संतराम कुशवाहा, रवि सिंह, बृजकिशोर सिंह, रामौतार सिंह, समर सिंह आदि किसानों ने एसडीएम को बताया कि मजीठ मौजे में बाजरा, गन्ना की फसल तैयार हैं।
विज्ञापन

मजीठ गोशाला के लगभग आधा सैकड़ा गोवंश फसलों को चट कर रहे हैं। गोशाला से रात में गोवंश बाहर निकाल दिए जाते हैं। इससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। मजीठ प्रधान के अनुसार बजट न होने के कारण गोवंशों को दिन में छोड़ दिया जाता है। एसडीएम ने किसानों की समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें