जालौन। बिजली विभाग की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को नौ लोग बिजली चोरी करते मिले। उक्त लोग पर टीम ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर के मोहल्ला रावतान, रापटगंज, तोपखाना, जोशियाना आदि मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने 20 हजार से अधिक के बकायेदारों को चेतावनी दी कि वह अपना बिल जमा कर दें अन्यथा उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
टीम को निरीक्षण के दौरान ओमकार, आलम, सरताज, मनोज कुमार, रामगोपाल, चंद्रशेखर, श्रेयांश, सुरेंद्र कुमार, अर्चना आदि चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। चेकिंग टीम में एसडीओ मीटर अनुपम सचान, जेई पैश्वनीराम, टीजी टू, नरेंद्र सोलंकी, उमाकांत पांडेय, लीलाधर, बबलू याज्ञिक मौजूद रहे।