फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में रखे नियमित सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने सफ ाई कर्मियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी गोशालाओं में लगी है, वह गोशालाओ के साथ साथ गांवो में जाकर नियमित सफाई करें, जिससे किसी प्रकार की कोई शिकायत न मिले। साथ ही गांवो में स्थित परिषदीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों पर भी सफाई व्यवस्था का ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

आए दिन ग्राम पंचायतों से कूड़े, गंदगी व गांव न आने की शिकायतें मिल रही है, ऐसे लापरवाह कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जल्द इनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही बिंदुवार ग्रामों का निरीक्षण भी होगा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक सफ ाई कर्मियों को गोशालाओ की सफ ाई व्यवस्था के साथ गांवो नियमित सफ ाई पर ध्यान देना है, अगर कार्यो में लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर रामसिंह, अशोक कुमार, सन्तोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामआसरे, रणवीर, दीनानाथ, बच्चन, श्यामलाल, चेतराम, राजेश कुमार, व रज्जन सहित बड़ी संख्या में सफ ाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें