आटा। पिपरायां गांव में हर वर्ष की तरह श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर मंशापूर्ण कमेटी की ओर से दंगल आयोजित हुआ। दो हजार रुपये इनामी कुश्ती के लिए पहला मुकाबला झांसी के पहलवान अखिलेश और जालौन के पहलवान गोपाल के बीच हुआ। इसमें जालौन के पहलवान गोपाल ने झांसी के पहलवान अखिलेश को चित कर कुश्ती जीती। दूसरा मुकाबला कानपुर देहात के कल्लू पहलवान और हमीरपुर के राजू पहलवान के बीच हुआ। इसमें राजू ने बाजी मारी। तीसरा मुकाबला चरखारी के रवींद्र और कुठौंदा के रवि बीच हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल में कई और छोटी-बड़ी कुश्ती हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें आकर्षण का केंद्र 2500 रुपये की कुश्ती रही। इसमें हरदोई के पहलवान प्रीतम सिंह ने निवहाना के पहलवान रिंकू को हराकर इनाम जीता। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। दंगल में दर्शकों ने अपने-अपने पहलवानों के लिए तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। दंगल में भीड़ ज्यादा होने पर दर्शक पेड़ों पर चढ़ गए और मुकाबले का आनंद लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका शारदा ने निभाई। कमेंट्री नीटू द्विवेदी ने की। इस दौरान अरविंद पांडेय, विष्णुदत्त द्विवेदी, अलीहसन, अभिषेक सिंह प्रधान प्रतिनिधि, रामगोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
--------------------
फोटो 25 -धंजा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी छात्र छात्राएं।
स्कूल में आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं
कोंच। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। राधा कृष्ण की जोड़ी सजने की प्रतियोगिता हुई, जिसमें नौ जोड़े सजकर तैयार हुए। प्रथम तीन जोड़ों को पुरस्कृत किया गया। गांव के विक्रम सिंह, गंगा प्रसाद को जज बनाया गया। सहायक अध्यापकों देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुअन नारायण, योगेश गुर्जर, जितेंद्र मौजूद रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें जिसमें 20 बच्चों ने भाग लिया। प्रधान अध्यापक रामशंकर छानी ने सभी को पुरस्कृत किया।