उरई। खाली प्लाट में भरे पानी में 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा मोक्षधाम के पीछे पड़े खाली प्लाट में गुरुवार को 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर हो नहीं सकी। पुलिस ने बताया कि आसमानी कलर की शर्ट, सफेद बनियान, काली पैंट पहने हुए था। उसके पास से ऐसे कोई कागज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।