फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज में मुल्क में अमन की दुआ

Fri, 01 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई में अलविदा जुमा नमाज अदा करते रोजा रखने वाले मासूम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमजान माह के आखिरी जुमा पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने परिवार की खुशहाली व देश मेें अमन की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास सुबह ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी। सुरक्षा केे भी कडे़ बंदोबस्त रहे। शहर की बजरिया स्थित मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा की गई। इसकेे चलते रूट डायर्वट रहा। वहीं, कोंच, जालौन, कालपी व मुहम्मदाबाद में भी
विज्ञापन


अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क व परिवार में खुशहाली की दुआ मांगी। जिलाधिकारी संदीप कौर व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अलविदा जुमे की नमाज में मस्जिदों पर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग उत्साहित नजर आये। नगर की दर्जन भर से अधिक मस्जिदों पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी मुस्लिम

भाइयों ने देश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगीं। रमजान के अंतिम जुमा अलविदा पर नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई कराई गई। कब्रिस्तान वाली मस्जिद में शाही इमाम फिरोज अली रहमानी, स्टेशन वाली मस्जिद में धर्मगुरु हाफिज अब्दुल जब्बार, तिलक की मस्जिद में सदर इमाम हाफिज जमील बरकाती, दादूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज युसूफ कादरी, नवी की मस्जिद में शहर इमाम हाफिज मंजूर
विज्ञापन


बरकाती, काले पहलवान पटेल नगर में कारी मुस्तकीम साहब, बघौरा वाली मस्जिद में हाफिज अजीज बरकाती, सुन्नी गोसिया मस्जिद लहारियापुरवा में हाफिज शहादत हुसैन, बड़ी मस्जिद आजाद नगर में कारी हसन साहब, सब्जी मंडी गोपाल गंज में हाफिज शाहिद बरकाती, सदनपुरी कुरेशयान मस्जिद में हाफिज अनवार बरकाती, सदनपुरी मस्जिद में हाफिज शकील साहब, बजरिया रोड जामा मस्जिद में

हाफिज तल्हा अंसारी, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुही, इमामिया मस्जिद तिलक नगर में हाफिज गुलफाम रजा ने जुमे अलविदा की नमाज अदा कराई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह व कोतवाल आलोक सक्सेना ने कमान संभाली। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार नगर की 13 मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज पढी़ गई।  मस्जिद कुरैशियान, बड़ी अथाई वाली मस्जिद,

आस्ताना-ए-कलंदरिया, जामा मस्जिद, तकिया खुर्रम शाह, पुरानी तहसील वाली मस्जिद, तिलकनगर में जरा बाले वकील साहब के पास बाली मस्जिद आदि में जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई। शहर काजी बशीरउद्दीन ने जुमा अलविदा का महत्व बताया। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला व सीओ अवधेश कुमार शुक्ल के अलावा, कोतवाल मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी

धीरेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ मस्जिदों में जाकर रोजेदारों को जुमा अलविदा की मुबारकबाद दी। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के निर्देश पर सेनेट्री इंसपेक्टर अभय सिंह की देखरेख में सभी मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी। मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अलविदा जुमे की नमाज जामा मस्जिद में हाफिज हाशिम शाह ने पढा़ई, रहमानियां

मस्जिद में हाफिज मुदस्सिर रजा कादरी, पीरों के  मैदान स्थित मस्जिद में हाफिज इकरामुल हुदा ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान बुजुर्गों, नौजवान तथा बच्चों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान हाजी सलामत खां, हाजी माजिद हुसैन, हाजी गफ्फार, हाजी अहमद हुसैन, हाजी ताहिर हुसैन खां, हाजी कौशर खां, जाकिर हुसैन, सैय्यद उम्मेद अली, महमूदुल हसन, याकूब

अली,  ऐनुल आब्दीन, इकराम उल्ला, भुल्लन मास्टर, कादिर अली, अन्सार हुसैन, साविर हुसैन, तौसीफ खाँ, फरहत उल्ला, तौफीक खां, अली खांन, अनस, आगोश, सहित आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिये इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जालौन प्रतिनिधि केे अनुसार नगर स्थित सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद में कारी

उवैश साहब, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर, बजरिया मस्जिद में मौलाना साकिब ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा मदरसा वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, बाले वाली मस्जिद, हुसैनी जामा मस्जिद, इमाम चौक मस्जिद आदि मस्जिदों में भी नमाजियों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप

सिंह, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव पुलिस फोर्स केे साथ मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार शाही जामा मस्जिद में पेश इमाम शमशुद्दीन रहमानी, खानकाह शरीफ में मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती, बड़ी मस्जिद में मुहम्मद इरशाद, गुढ़िया गुम्बद मेें कारी अमानत उल्ला, मखदूमिया मस्जिद में मौलाना जियाउद्दीन ने अलविदा जुमे की नमाज अदा
विज्ञापन


कराई। इसके अलावा भी अन्य मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इस मौके पर एसडीएम जलराजन चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें