फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर बनाए गए गोल्डनकार्ड

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाती लाभार्थियों की टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(जालौन)। डकोर ब्लॉक के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष गोल्डन कार्ड शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया। इसमें 40 से भी ज्यादा लाभार्थी परिवारों के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार झा एवं डकोर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ इदरीश के नेतृत्व में गठित टीम बीसीपीएम विकास चंद्रा व संगिनी व आशा के साथ गांव में जाकर ग्रामीणों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। अक्तूबर महीने की शुरुआत से ही नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत के निर्देशानुसार गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है। बनाए गए माइक्रोप्लान पर कार्य करते हुए जिला क्रियान्वयन इकाई के सदस्य गोल्डन कार्ड शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। डीपीसी के मुताबिक, अक्तूबर महीने में 60 से भी ज्यादा गांवों में योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया जाएगा।
16 अक्तूबर तक 35 से भी ज्यादा गांवों में कैंप लगाकर लगभग पांच हजार से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। ब्लॉक स्तर पर कार्यरत बीसीपीएम के अलावा एएनएम, संगिनी व आशा इस विशेष शिविर में भरपूर सहयोग दे रही हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 59312 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। अक्तूबर महीने में बाकी बचे 15 दिनों में पांच हजार और कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें