कोंच। नदीगांव में रविवार को जल विहार मेला आयोजित किया गया। इसमें विमानों पर श्रीराम जानकी, श्री मुरली मनोहर, श्री बिहारी जू, श्री बांके बिहारी और अवस्थी के बिहारी जी मंदिरों की मूर्तियां निकाली गईं। डीजे की धुन के बीच जयकारे लगाते निकली शोभायात्रा पर जगह जगह भक्तों ने फूलों की वर्षा करने के साथ भगवान की आरती उतारी। रास्ते पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। जल विहार के दौरान भी लोगों ने आरती उतारी और प्रसाद बांटा। इसके बाद श्री राम दरबार के विमान को नगर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान दीन दयाला, हे राम आदि भजनों को सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। पं. गोविंदशरण मिश्रा, अनुरुद्घ मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, उमाकांत तिवारी, प्रदीप गुसाईं, माता प्रसाद, ब्रजबिहारी गुबरेले, रविशंकर मिश्र, नवनीत मिश्र, विजय उदैनिया, श्रीकांत, लल्ला भइया, राकेश राजावत आदि शामिल रहे।