फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी को बचाने में पलटी पिकअप

Sat, 02 Sep 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
अन्ना मवेशी को बचाने में पलटी पिकअप - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ज्योनार होटल के पास शुक्रवार को अन्ना मवेशी सामने आने से सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है, उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पिकअप सवार लोग रिश्तेदारी की तेरहवीं में शामिल होकर कुरौना गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


कोटरा कसबे से शुक्रवार को सवारियां लेकर एक पिकप आटा जा रही थी। उरई कोतवाली क्षेत्र के ज्योनार होटल के पास पिकअप के सामने अन्ना गवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने पिकअप से संतुलन खो दिया। बेकाबू पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गई।

हादसे में श्रीपत (65) पुत्र त्रिलोक, किशन (60) पुत्र जगभान, सग्गी (50) पत्नी हल्के, गनेश (55) पुत्र कुंजा, अनसुइया (60) पत्नी झंडी, कुसमा (50), दुर्गा प्रसाद (50) पुत्र जोगा, लखपति राम (60) पत्नी मनीराम और लख्खी (70) पुत्र भोलू सभी निवासी ग्राम कुरौना थाना आटा गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पिकअप से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत के चलते श्रीपत और लख्खी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पिकअप में सवार लोग कोटरा गांव रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे। शुक्रवार को वहां से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


अन्ना मवेशी को बचाने में पलटी पिकअप
-नौ सवारियां घायल, दो की हालत गंभीर, झांसी रेफर किया गया
-रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होेकर लौट रहे थे कुरौना के लोग
-उरई कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर ज्योनार होटल के पास हुआ हादसा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें