फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को देखते हुए बरतें सतर्कता

Tue, 19 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम कोतवाली में एएसपी ने अधीनस्थों की क्लास लगाई और अपराधों पर रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख चुनाव को ध्यान में रखते हुए खासी सतर्कता बरतने के भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सर्किल में लापरवाह थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटाएं।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम एएसपी शकील अहमद ने कोतवाली कोंच में सर्किल के चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना कैलिया, नदीगांव और एट के थानेदारों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एएसपी ने क्राइम कंट्रोल पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे पहला काम है अनुशासित ढंग से रह कर अपना काम करना है। एएसपी ने अपराधियों पर

पैनी नजर रखकर अपराधों पर नियंत्रण रखने को कहा। उन्होंने गश्त और पिकेट पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जल्द होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान सीओ कोंच मनोजकुमार गुप्ता,
विज्ञापन


कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, दरोगा राजवीर सिंह, उदयपाल सिंह, रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजेन्द्र दुवे, एसओ कैलिया प्रमोदकुमार, एट से एसओ वीरेन्द्रसिंह, घनश्याम यादव एसओ नदीगांव मिथलेश आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें