डकोर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व एसडीएम
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर का निरीक्षण कर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। कहा कि मास्क लगाकर एवं सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही मरीज व उनके तीमारदार को प्रवेश की अनुमति दी जाए।
नोडल अधिकारी ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लैब और दवा स्टोर कक्ष को भी देखा। उन्होंने कर्मचारियों से भी कहा कि काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। डाक्टरों को हिदायत दी कि मरीजों को अधिक से अधिक अस्पताल से दवा उपलब्ध कराई जाए औरयह भी सुनिश्चित किया जाए कि बीमार व्यक्तियों को बाहर से दवाएं न खरीदनी पडे़ं।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इदरीश ने बताया कि अस्पताल की नई बिल्डिंग बन रही है। उसमें कुछ समस्याएं है। जिसकी वजह से बिल्डिंग हैंडओवर नहीं हुई है। इस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ से फाइल मंगाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द नई बिल्डिंग की कमियां दूर कर काम शुरू कराया जाए, सरकारी योजनाओं में लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह, लाइजिंग अफसर निखिल तिवारी आदि रहे।